BloggingGamesInternet Tips

IPL 2022 में किन खिलाड़ियों ने कौन कौन से अवॉर्ड जीते जानिए

IPL 2022 में किन खिलाड़ियों ने कौन कौन से अवॉर्ड जीते जानिए

नमस्कार दोस्तो स्वागत है आप सभी का इस लेख में जिसमे आप जानने वाले हो की Tata IPL 2022 में किन खिलाड़ियों ने कौन कौन से अवॉर्ड जीते। इससे पहले आप सभी को एक जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताना चाहेंगे की आईपीएल 2022 का 15वां सीजन गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था जिसमें गुजरात की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकिट के बड़े मार्जन से हराकर फ़ाइनल का किताब अपने नाम कर लिया। जिसके बाद गुजरात टाइटंस Ipl की दूसरी ऐसी टीम बन गयी है जिसने अपने पहले ही सीजन में फ़ाइनल का किताब जीता है।

हालांकि राजस्थान ऐसी पहली टीम है जिसने आईपीएल इतिहास में अपने पहले ही सीजन में फाइनल मैच जीतकर रिकॉर्ड बनाया था जिसे हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस ने दोहरा दिया है। GT vs RR के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जिसमें राजस्थान की Team ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुये 20 ओवरों मे 9 विकिट खोकर महज 130 रन ही बना पाई (130/9) और सामने वाली Team को सिर्फ 131 रनों का ही लक्ष्य दे सकी. जिसके जबाब में गुजरात की टीम ने इस लक्ष्य को महज 18.1 ओवर में 3 विकिट गवां कर हासिल कर लिया और टाटा आईपीएल 2022 की विजेता टीम बन गयी है।

Tata आईपीएल 2022 के इस सीज़न में बहुत से खिलाड़ियो ने अपने बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी और फील्डिंग में बहोत ही कमाल का प्रदर्शन दिखाया है जिनके लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिले हैं. तो आइये एक नजर उन खिलाड़ियों और अवॉर्ड्स पर भी डाल लेते हैं। Tata IPL 2022 में अवॉर्ड मिलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट के बारे में

IPL 2022 अवॉर्ड्स लिस्ट

दोस्तों आईपीएल 2022 के सीजन में सबसे ज्यादा Award जोस बटलर को मिले है जो राजस्थान रॉयलस टीम की ओर से खेले है। जोस बटलर को आईपीएल के 15वें सीजन मे कुल 6 अवॉर्ड मिले है जिसका मुख्य कारण है उनकी इस सीजन की बल्लेबाजी आपको बता दे की बटलर ने इस सीजन 17 मैचों की 17 पारियों में 863 रन बनाए हैं। Buttler की इसी बैटिंग की बदौलत राजस्थान की टीम फ़ाइनल में पहुंची थी।

IPL 2022 में किन खिलाड़ियों ने कौन कौन से अवॉर्ड जीते जानिए

हालांकि जोस बटलर Final Match में अधिक रन नहीं बना पाए जिस वजह से उनकी team को हार का सामना करना पड़ा लेकीन फिर Jos Buttler आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन चुके हैं. पहले नंबर पर है विराट कोहली जिन्होंने 2016 के IPL सीजन में सबसे अधिक 973 रन बनाये थे। IPL 2022 में किन खिलाड़ियों ने कौन कौन से अवॉर्ड लिस्ट –

  • ऑरेंज कैप – आईपीएल 2022 में सबसे अधिक रन बनाने का अवॉर्ड जोस बटलर को मिला है।
  • पर्पल कैप – IPL के 15वें सीजन में सबसे ज्यादा विकिट लेने का अवॉर्ड युजवेंद्र चहल को मिला जिन्होंने 17 मेचो की 17 पारियों में 27 विकिट लिए हैं।
  • मोस्ट सिक्स (6) ऑफ़ द सीजन – जोस द बोस यह Award जोस बटलर को मिला।
  • मोस्ट फोर (4) ऑफ़ द सीजन – यह अवार्ड भी जोस बटलर को मिला है इन्होने आईपीएल 2022 का सबसे मोस्ट चौका लगाया है।
  • सुपर स्ट्राइक – इस Aword को दिनेश कार्तिक ने जीता है. दिनेश कार्तिक रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से खेले हैं।
  • इमरजिंग प्लेयर आफ द सीजन – उमरान मलिक ने इस अवॉर्ड को जीता है इनके अलावा इन्होने इस सीजन की सबसे तेज बॉल भी डाली है।
  • गेम चैंजिंग आफ द सीजन – जोस बटलर ने इस Aword को भी जीता है।
  • पॉवर प्ले ऑफ़ द सीजन – यह अवॉर्ड की जोस बटलर को मिला है।
  • सबसे तेज गेंद ऑफ़ द सीजन – उमरान मलिक ने इस सीजन की सबसे तेज गेंद 157 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से डाली है जिनको फास्टेट बॉल ऑफ़ द सीजन का अवार्ड मिला है।
  • बेस्ट कैच – इस सीजन का सबसे बेस्ट कैच एविन लुईस ने लिया है जिन्हे ये अवॉर्ड मिला है।
  • मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर – आईपीएल 2022 के इस सीजन के सबसे Most वैल्युबल खिलाड़ी जोस बटलर रहे हैं।

यह थे टाटा आईपीएल 2022 के सभी अवॉर्ड्स और जिन्हे ये अवॉर्ड्स मिले हैं उन खिलाड़ियों के नाम हमने आपको ऊपर बताये हैं।

इन्हें भी देखे –

महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके जबाब

प्रश्न – IPL 2022 के सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज क्या नाम है?

उत्तर – आईपीएल के इस सीजन में सबसे अधिक 45 छक्के जोस बटलर ने 17 मैचों में लगाए है।

प्रश्न – आईपीएल 2022 में सबसे अधिक चौके किस खिलाडी ने लगाए?

उत्तर – आईपीएल 2022 के इस सीजन में सबसे ज्यादा 83 चौके जोस बटलर ने लगाए।

प्रश्न – इस सीजन सबसे लम्बा छक्का किसने लगाया?

उत्तर – टाटा आईपीएल 2022 में सबसे लम्बा 117 मीटर का छक्का लिविंगस्टोन ने गुजरात टाइटन के गेंदबाज मोहम्मद शमी की बॉल पर मारा था. लिविंगस्टोन पंजाब टीम की ओर से खेल रहे थे।

प्रश्न – आईपीएल 2022 में सबसे तेज अर्धशतक किस खिलाड़ी ने लगाया?

उत्तर – IPL 2022 में सबसे तेज अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पेट कमिंग्स ने लगाया।

प्रश्न – IPL 2022 के सीजन मे सबसे अधिक शतक कौन से खिलाडी ने बनाये?

उत्तर – IPL 2022 के इस सीजन में सबसे अधिक 4 शतक जोस बटलर ने बनाये।

इस लेख में हमने आपको बताया की IPL 2022 में किन खिलाड़ियों ने कौन कौन से अवॉर्ड जीते उसके बारे में पूरी जानकारी हमने इस आर्टिकल में दी है जिसे पूरा पढ़ने के बाद आपको पता चल गया होगा की कौन से खिलाडी ने कौन कौन से अवॉर्ड जीते हैं। इस जानकारी को अपने सभी क्रिकेट प्रेमी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे ताकि उनको भी इस इंट्रस्टिंग और यूजफुल जानकारी के बारे में पता चले. धन्यवाद

Dharmendra Choudhary

नमस्कार दोस्तो, मैं Dharmendra Choudhary Hindilive.Net का Founder हूँ,अगर में अपनी पढाई की बात करू तो मैंने Graduate किया है। मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ा रहना बहुत पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button