Electricians Tips & TricksInternet Tips

Yono App Kya Hai? एसबीआई योनो एप्प में अकाउंट कैसे बनाये | पूरी जानकारी

नमस्कार दोस्तो स्वागत है आप सभी का आज की इस पोस्ट में जिसमें आप जानोगे की Yono App Kya Hai एवं YONO App में रजिस्टर कैसे करें इसके बारे में पूरी जानकारी आपके साथ इस लेख के माध्यम से शेयर करने वाले हैं।

हमारे देश में सैकड़ों बैंके हैं जिसमे से सबसे बड़ी सरकारी बैंक है भारतीय स्टेट बैंक जी हाँ दोस्तों यह SBI Bank है जो पूरे देश में फैली है। भारत मे सबसे ज्यादा ग्राहक इसी भारतीय स्टेट बैंक के हैं।

दोस्तों जितनी बड़ी Bank है उतनी ही ज्यादा ग्राहक होंगे जैसे पैसा भेजना या निकलना या जमा करना या एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर करने में दिक्कत होती थी तो SBI ने इस परेशानी को दूर करने के लिए यूनो ऐप्प बना दिया है जिसमे आप बिना ATM के पैसे निकाल सकते हैं, ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हो आदि सब कुछ कर सकते हैं।

Yono App Kya Hai

Yono App भारतीय स्टेट बैंक का बहुत बड़ा Banking App है जिसकी मदद से आप किसी के भी खाते में पैसों को भेज सकते हैं और बैंकिंग भी कर सकते हो। यूनो ऐप्प का पूरा नाम You Only Need One है जिसे27 नवंबर 2017 को भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लॉन्च किया था इसके बाद Yono SBI App के साथ 60 ई – कॉमर्स कंपनी भी जुड़ी चुकी है।

यदि आप Yono SBI App के इस्तेमाल करने की बात कर रहें तो इसको इस्तेमाल करने वालों की संख्या 5 करोड़ से भी ज्यादा है। अगर आप Yono App का उपगोग करना चाहते हैं तो आपके पास सबसे पहले एक स्मार्ट फ़ोन होना जरूरी है।

अगर आप के पास स्मार्ट फोन नही है तो आप Yono App का इस्तमाल नही कर पाओगे। उम्मीद है की आपके पास एक अच्छा सा स्मार्ट फोन जरूर होगा तभी तो आप इस जानकारी को पढ़ रहे हैं।

साथियो अगर आप Yono App चलाते हैं तो आप इसमें किसी भी प्रकार की बैंकिंग कर सकते हैं जैसे पैसे निकाल सकते हो और दूसरों के खाते में पैसे जमा कर सकते हो, एक अकाउंड से दूसरे अकाउंड में ट्रांसफर करना और आप इससे ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हो।

अगर आपका ATM नही है तो आप अपने ATM को यहाँ से अप्लाई भी कर सकते हैं Yono App बहुत ही खास है इसेको चलाना बहुत ही सरल और आसान है।

Yono App में Account कैसे बनाए

Yono App में रजिस्टर करने के लिए आपके पास State Bank Of India में आपका खाता होना चाहिए तभी आप इसमें रजिस्टर कर पाओगे। अब बात करते हैं की यूनो ऐप्प का रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है।

Yono App में Register करने के लिए आपको सबसे पहले इस एप्प को डाउनलोड करना होगा जिसे आप Google Play Store से आसानी के साथ Download कर सकते हो। डाउनलोड होने के बाद आपको इसे ओपन करना होगा। ओपन करने के बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का इंटरफ़ेस दिखाई देगा।

इसमें आपको उस सिम वाले ऑप्शन पे क्लिक करना है जिसमें आपका Account खुला है। और फिर नीचे Next के बटन पर क्लिक करने के बाद थोड़ी प्रोसेसिंग चलेगी उसके बाद आपके सामने एक New Page ओपन होगा जिसमे आपको Proceed के बटन पे Click कर देना  है।

अब आपके सामने Login का ऑप्शन आएगा जिसमे आपको अपना User Name और Password एवं Referral Code आदि भरकर Submit के बटन पर click कर देना है। आप नीचे फोटो में भी देख सकते हैं।

Yono App Me Register Kaise Karen

Submit के Option पे क्लिक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पे एक OTP आएगा जिसे भरने के बाद आपको Next पर click करना है। इसके बाद आपसे कुछ परमीशन पूछेगा तो आपको Allow करके फिर से Next कर देना है। फिर आपके सामने कुछ इस तरह का पेज ओपन होगा।

Yono App Me Register Kaise Karen

इसमें आपको 6 अंको एक Pin Set करना है, पिन सेट करने के बाद Next के ऑप्शन पे क्लिक करना है। नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करने बाद आपको Congratulations का मैसेज प्राप्त होगा जिसमे लिखा होगा You have Successfully Registered.

Yono App Me Register Kaise Karen

तो दोस्तों आप इस प्रकार Yono App में Registered कर लोगे जो की बहुत आसान और सरल है।

Yono App के फायदे

1. यूनो पर Account Opan होने के बाद आपको bank की सारी फैसलिटी मिल जाती है।

2. जैसे ही यूनो में आपका Account बन जाता है तो आपको एक प्लैटिनम कार्ड मिलता है।

3. अगर आप Yono App पर Account बनाते हो तो आपको 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कार्ड भी मिल सकता है।

निष्कर्ष

दोस्तों मैं आशा करता हूँ की आप सभी लोगों को Yono App Kya Hai और इसमें अकाउंट कैसे बनाते हैं पूरी जानकारी समझ में आ गई होगी। और अगर आपका अभी भी इससे जुड़ा कोई सवाल या डाउट है तो आप हमसे उसके बारे में बिल्कुल निश्चिन्त होकर के पूछ सकते हो हम आपके सवाल का जबाब देने की पूर्ण कोशिश करेंगे।

और हाँ दोस्तों अगर आपको ऐसा लगता है की इस लेख में अभी थोड़ी बहुत कमी रह गई है और इस कमी को पूरा होना चाहिए तो आप हमें इसके बारे में बता सकते हैं ताकि आने वाले समय में हम उसे सुधार सके। (धन्यवाद) Jay Hind Jay Bharat.

इन्हे जरूर देखे –

पेपल क्या है एवं PayPal Account कैसे बनाते हैं जानिए 

Net Banking Kya Hai एवं Net Banking चालू कैसे करें जानिए 

Paytm से पेसे केसे कमाये? जानिए पूरी जानकारी

Dharmendra Choudhary

नमस्कार दोस्तो, मैं Dharmendra Choudhary Hindilive.Net का Founder हूँ,अगर में अपनी पढाई की बात करू तो मैंने Graduate किया है। मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ा रहना बहुत पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button