Electricians Tips & TricksInternet TipsWorld

चाँद धरती से कितना दूर है? जानिए हिन्दी में

चाँद बहुत खूबसूरत है ये बात तो हम सभी को पता ही है और ये बात भी हम सब को पता की चाँद हमारी धरती के चारों ओर चक्कर लगाता है. लेकिन वहीँ आपसे कोई पूछे की धरती से चंद्रमा की दूरी कितनी है या फिर कोई पूछें की चन्द्रमा पर जाने में कितना समय या टाइम लगता है तो शायद ही आपके पास इन सभी सवालों के जबाब हो। तो आज के इस लेख में हम आपको इन्ही सवालों के जबाब देने वाले हैं की चंद्रमा की दूरी पृथ्वी से कितनी है और चाँद पर जाने में हमें कितने टाइम लग सकता है।

इसलिए आप सभी से रिकवेस्ट है की इस आर्टिकल को ध्यान से लास्ट पढ़े ताकि आपको आसानी से समझ में आ सके की चाँद धरती से कितना दूर है. नमस्कार दोस्तों मैं धर्मेन्द्र अहिरवार स्वागत करता हूँ आप सभी का आज के इस लेख में जिसमे आपको मैं चन्द्रमा के बारे में एक अहम जानकारी देने वाला हूँ।

धरती से चाँद की दूरी :-

दोस्तो ये बात तो हम सब जानते हैं की चन्द्रमा हमारी पृथ्वी की चारों तरफ से परिक्रमा लगाता है और जब चन्द्रमा पृथ्वी के एकदम निकट अक्ष पर होता है तब इसकी चमक लगभग 20 प्रतिशत से ज्यादा हो जाती है. पृथ्वी सौर मण्डल के नों ग्रहों में से एक है और वहीँ चाँद हमारी पृथ्वी का उपग्रह है जिस प्रकार पृथ्वी सूरज के चारों ओर परिक्रमा लगाती है ठीक उसी प्रकार चाँद भी पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा लगाता रहता है. तो आइये दोस्तो जानते हैं की धरती से चाँद पर पहुंचने में कितना समय लगता है।

पृथ्वी से चन्द्रमा की दूरी इस बात पर पर निर्भर करती है की हम जिस विमान से यात्रा कर रहे हैं उस विमान की गति कितनी है चन्द्रमा पर पृथ्वी से भेजे गए रॉकेट में से सबसे कम गति वाला विमान ESA Smart 1 है जो चन्द्रमा पर लगभग एक साल एक महीना दो सप्ताह में पहुँचा था. वहीं अब तक का सबसे तेज गति से चलने वाला रॉकेट NASA का है जिसने धरती से चन्द्रमा का सफर 8 घण्टे 35 मिनिट में पूरी कर ली थी. नासा का ये रॉकेट पृथ्वी से चन्द्रमा की दूरी को सबसे कम समय में तय करने वाला सबसे पहला रॉकेट है जो बहुत ही कम टाइम चाँद पर पहुंच गया था.

पृथ्वी से चन्द्रमा की दूरी सही अंदाजा लगा पाना थोड़ा मुश्किल है क्यों चाँद की कक्षा पृथ्वी के मुताबिक दीर्घ वृत्ताकार है जो हमारी पृथ्वी की तुलना मे लगभग पांच डिग्री झुका है इसीलिए हम धरती से चन्द्रमा की दूरी का सही आकलन नहीं लगा सकते हैं क्योंकी धरती से चंद्रमा की दूरी हर वक्त घटती बढ़ती रहती है लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार चन्द्रमा की अधिकतम दूरी 4,05,696 किलोमीटर है वहीं इसकी न्यूनतम दूरी है 3,63,105 किलोमीटर इन दोनों दूरी के अनुसार और वैज्ञानिकों के अनुसार चन्द्रमा की औसतन दूरी लगभग 3,84,400 किलोमीटर है. तो दोस्तो वैज्ञानिको के मुताबिक इसे ही सही दूरी माना गया है।

आखिरी शब्द :-

हमें उम्मीद है की आप सभी को ये लेख धरती से चंद्रमा की दूरी कितनी है जरूर पसंद आया होगा और इसे पढ़ने के बाद आपको पता चल गया होगा की असल में पृथ्वी से चंद्रमा की सही दूरी कितनी है और चन्द्रमा पे जाने मे कितना समय लगता है।

हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको वास्तव में अच्छी लगी हो तो इसे अपने अन्य सभी दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करे आप Facebook Whatsapp जैसे सोशल नेटवर्क का इस्तमाल कर सकते हैं Share करने के लिये तो इसे शेयर जरूर करना है और बाकी इस लेख पर अपनी राय देने के लिए हमें कॉमेंट जरूर करें. धन्यवाद आपका दिन शुभ हो

Read :- सुबह से जल्दी उठने का सही उपाय जानिए

Dharmendra Choudhary

नमस्कार दोस्तो, मैं Dharmendra Choudhary Hindilive.Net का Founder हूँ,अगर में अपनी पढाई की बात करू तो मैंने Graduate किया है। मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ा रहना बहुत पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button