IPL 2021 से जुडी महत्वपूर्ण बातें – जानिए हिन्दी में

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का आज के इस लेख में जिसमे हम IPL 2021 से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानेंगे। आप सभी की जानकारी के लिए बता दें की 2021 का आईपीएल दो स्टेप में पूरा हुआ है जिसके शुरूआती कुछ मैच भारत में हुए थे और बाकी के बचे मैच दुबई में हुए हैं।
दोस्तों 2021 का आईपीएल बहुत रोचक और रोमांचिक रहा जिसमें धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता के खिलाफ फाइनल मैच जीता और IPL के इतिहास में 4 बार फाइनल मुकाबला जीतने का किताब अपने नाम किया।
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 5 बार फाइनल मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस टीम के नाम है।
IPL 2021 से जुडी महत्वपूर्ण बातें :-
आईपीएल 2021 की शुरुआत 9 मार्च से हुई थी जिसे 30 मई तक चलना था लेकिन बीच में कोरोना महामारी जैसी घातक बीमारी ने बाधा उत्पन्न कर दी थी जिसके कारण 2021 IPL को स्थगित करने की खबरे सामने आने लगी जिसके बाद इसे 19 सितम्बर को UAE में फिर शुरू कर दिया गया था जिसे महज 27 दिनों में पूरा करा लिया गया था।
2021 के आईपीएल में एक दिन ऐसा भी आया जहां एक समय में दो मैच खेले गए IPL के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था। ये दोनों मैच 8 अक्टूबर को 7:30 बजे खेले गए थे जिसमे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दोनों मुकाबले थे।
आईपीएल 2021 में सबसे अधिक रन किसके नाम हैं :-
ऑरेंज कैप Top 10 लिस्ट इंडियन प्रीमियम लीग 2021 दोस्तो IPL के हर सीजन में नए रिकॉर्ड बनते हैं और पुराने टूटते रहते हैं तो ऐसे बहुत से क्रिकेट प्रेमी हैं जो क्रिकेट प्रेमी ये जानना चाहते हैं की 2021 के IPL सीजन मे सबसे अधिक रन कौन से खिलाडी ने बनाए हैं।
आप सभी की जानकारी के लिए बताना चाहूंगा की 2008 से लेकर के अभी तक आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम है जिन्होंने अभी तक कुल 6283 रन बनाए हैं। लेकिन यहाँ पर हम बात 2021 के सीजन की कर रहे हैं तो आइए जानते हैं की इस साल किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
टॉप 10 लिस्ट
- ऋतुराज गायकवाड़ (CSK) :- 635 रन
- फैफ डुप्लेसी (CSK) :- 633 रन
- लोकेश राहुल (PBKS) :- 626 रन
- शिकार धवन (DC) :- 587 रन
- ग्लेन मैक्सबेल (RCB) :- 513 रन
- संजू सेमसन (RR) :- 484 रन
- पृथ्वी शॉ (DC) :- 479 रन
- मयंक अग्रवाल (PBKS) :- 441 रन
- शुभमन गिल (KKR) :- 427 रन
- ऋषभ पंत (DC) :- 419 रन
आप ऊपर टॉप 10 लिस्ट में देख सकते हैं की ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर अपनी टीम को विजेता बनाया है।
आईपीएल 2021 में सबसे अधिक विकिट किसके नाम हैं :-
टॉप 10 लिस्ट
- हर्षल पटेल (RCB) :- 15 मैच, 32 विकिट
- आवेश खान (DC) :- 14 मैच, 24 विकिट
- जसप्रीत बुमराह (MI) :- 14 मैच, 21 विकिट
- शार्दुल ठाकुर (CSK) :- 16 मैच, 21 विकिट
- मोहम्मद शमी (PBKS) :- 14 मैच, 19 विकिट
- अक्षदीप सिंह (PBKS) :- 12 मैच 18 विकिट
- राशिद खान (SRH) :- 14 मैच, 18 विकिट
- युजवेंद्र चहल (RCB) :- 15 मैच, 18 विकिट
- वरुण चक्रवर्ती (KKR) :- 16 मैच. 18 विकिट
- सुनील नारायण (KKR) :- 14 मैच, 16 विकिट
इस सीजन में सबसे ज्यादा विकिट लेने वाले गेंदबाज हर्षल पटेल हैं जो RCB टीम में खेलते हैं इन्होने महज 15 मैचों में ही सबसे ज्यादा 32 विकिट हासिल किये हैं इन्होने अपनी गेंदबाजी के दौरान 8.14 की इकॉनमी रेट से ही रन दिए हैं इस सीजन में इनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 27 रन देकर के 5 विकिट लिए हैं।
आईपीएल 2021 में सबसे अधिक Sixs लगाने वाले खिलाड़ी कौन कौन हैं :-
IPL 2021 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट निम्नानुसार है –
टॉप 10 लिस्ट
- लोकेश राहुल (PBKS) :- 13 मैच, 30 Six
- ऋतुराज गायकवाड़ (CSK) :- 16 मैच, 23 Six
- फैफ डुप्लेसी (CSK) :- 16 मैच, 23 Six
- ग्लेन मैक्सवेल (RCB) :- 15 मैच, 21 Six
- मोईन अली (CSK) :- 15 मैच, 19 Six
- मयंक अग्रवाल (PBKS) :- 12 मैच, 18 Six
- पृथ्वी शॉ (DC) :- 15 मैच, 18 Six
- संजू सेमसन (RR) :- 14 मैच, 17 Six
- अम्बाती रायडू (CSK) :- 16 मैच, 17 Six
- नीतेश राणा (KKR) :- 17 मैच, 17 Six
आई पी एल 2021 सीजन की टॉप 10 सिक्स लिस्ट में फ़िलहाल पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल हैं जिन्होंने पूरे सीजन में 13 मैच खेलते हुए 626 रन बनाये और 30 बेहतरीन छक्के भी जड़े हैं।
आईपीएल 2021 सीजन ऑप्शन में सबसे महंगे खिलाडी :-
दोस्तों इस बार के आईपीएल ऑप्शन में राजस्थान की टीम ने क्रिस मोरिस जैसे बड़े खिलाडी को सबसे ज्यादा पैसे देकर खरीदा है राजस्थान की फ्रेन्चाइसी ने क्रिस मोरिस को 16.25 करोड़ रुपए की बड़ी रकम में ख़रीदा है। हर साल की तरह इस साल भी ऐसे बहुत से खिलाडी हैं जिन पर टीमों ने करोड़ो रुपए खर्च किये हैं तो आइए फ्रेंड्स जानते हैं सबसे महंगे खिलाड़ियों की Top 5 लिस्ट के बारे में
टॉप 5 लिस्ट
- क्रिस मोरिस (RR) :- 16.25cr.
- काइल जेमिशन (RCB) :- 15cr.
- ग्लेन मैक्सवेल (RCB) :- 14.25cr.
- झाय रिचर्डशन (PBKS) :- 14cr.
- कृष्णप्पा गौतम (CSK) :- 9.25cr.
फ्रेंड्स आप ऊपर लिस्ट में देख सकते हैं की टॉप 4 मे सभी विदेशी खिलाड़ियों को ही सबसे ज्यादा पैसे देकर के ख़रीदा गया है।
निष्कर्ष (Conclusion) :-
कैसी लगी आप सभी को यह जानकारी हमे कॉमेंट में जरूर बताए। इस लेख को पढ़ने के बाद आपको IPL 2021 से जुडी महत्वपूर्ण बातों के बारे में पता चल गया होगा।
दोस्तों ऐसी ही इंट्रस्टिंग जानकारी को पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट की नोटिफिकेशन चालू कर सकते हैं ताकि जब भी हम इस साइट पर कोई भी इंट्रस्टिंग पोस्ट डाले तो उसकी नोटिफिकेशन सबसे पहले आपको मिल सके। धन्यवाद
इन्हे भी पढ़े :-